भारत में टेलीकॉम इंडस्ट्री में चार बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं- जियो, एयरटेल, VI और बीएसएनएल। जियो इस समय सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, लेकिन जब से कंपनी ने कीमत में बढ़ोतरी की है, तब से सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल सुर्खियों में है। सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए कंपनी लगातार शानदार ऑफर्स के साथ सस्ते प्लान ला रही है। अब बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए 160 दिनों का सबसे सस्ता प्लान लेकर आई है।

बीएसएनएल इस समय टेलीकॉम इंडस्ट्री में ग्राहकों को सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास भले ही यूजर्स की संख्या कम हो, लेकिन अपने सस्ते प्लान से कंपनी जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर दे रही है। महंगे प्लान की वजह से लाखों लोग जियो और एयरटेल को छोड़कर बीएसएनएल की तरफ चले गए हैं।

बीएसएनएल ने इनका मुंह बंद कर दिया

अब बीएसएनएल एक ऐसा रिचार्ज प्लान लेकर आई है, जिसने जियो और एयरटेल का मुंह बंद कर दिया है। ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बीएसएनएल ने लिस्ट में 160 दिनों का शानदार प्लान शामिल कर लिया है। बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो आइए आपको इसके ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

बीएसएनएल के जिस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं, उसमें आपको कई बेहतरीन ऑफर्स मिलते हैं। अगर आप ऐसे प्लान की तलाश में थे, जिसमें आपको सबसे कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा वैलिडिटी मिले, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बीएसएनएल अपने 160 दिनों के प्लान में यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा देता है। जियो एयरटेल की तरह इस प्लान में भी आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं।

डेटा के साथ मिलेंगे कई ऑफर्स


बीएसएनएल के इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि 160 दिनों के लिए आपको 1000 रुपये से भी कम खर्च करने होंगे। इस प्लान के लिए आपको सिर्फ 997 रुपये खर्च करने होंगे। अगर इस प्लान के डेटा बेनिफिट्स की बात करें, तो आपको 160 दिनों के लिए कुल 320GB डेटा दिया जाता है। मतलब आप हर दिन 2GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। बीएसएनएल प्लान में ग्राहकों को हार्डी गेम्स + चैलेंजर एरिना गेम्स + गेमऑन एंड एस्ट्रोटेल + गेमियम + ज़िंग म्यूजिक + WOW एंटरटेनमेंट का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है।

Spread the love