‘बिग बॉस 18’ में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आया है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो से पहली कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गई है। जी हां, अपने कॉमेडी स्केच के लिए ‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर हेमा शर्मा बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हो गई हैं। वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ से एलिमिनेट हो गई हैं। उनके अचानक बाहर होने से घरवाले और दर्शक दोनों ही हैरान रह गए। हेमा ने अपने सोशल मीडिया पर इस अपडेट को शेयर करते हुए एक इमोशनल वीडियो भी पोस्ट किया है। इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला है।

बिग बॉस से वायरल भाभी बाहर

‘बिग बॉस 18’ में दर्शकों ने अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा के बीच तीखी बहस देखी जो अचानक हाथापाई में बदल गई। इससे पहले कि उनके को-कंटेस्टेंट उनका बचाव कर पाते, लड़ाई ने खतरनाक मोड़ ले लिया। एक और चौंकाने वाला पल तब देखने को मिला जब कम वोट मिलने की वजह से हेमा शर्मा एलिमिनेट हो गईं। सलमान ने कंटेस्टेंट को डांटा और उन्हें समझाया कि अगर घर में रहना है तो प्यार से रहो। इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी मेहमान बनकर आए, जिन्होंने घरवालों को मजेदार टास्क दिए।

टाइम्स तांडव में हुआ ड्रामा

हालांकि, जब बिग बॉस ने अचानक हेमा शर्मा के एलिमिनेशन की घोषणा की, तो सभी ने उन्हें गले लगा लिया और रोने लगे। हेमा सोशल मीडिया पर अपने काम और जिंदादिली के लिए जानी जाती हैं और उनके फैन्स ने उन्हें वायरल भाभी का नाम दिया है। वीकेंड का वार की शुरुआत होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को चिढ़ाने से की। उन्होंने चाहत पांडे से पूछा कि वह अपने पार्टनर में क्या खूबियां देखना चाहती हैं। पूछने पर चाहत ने बताया कि उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जिसकी फिजीक करणवीर मेहरा जितनी फिट हो। ‘टाइम्स तांडव’ राउंड में कंटेस्टेंट्स को विवियन डीसेना और रजत दलाल की तुलना करनी थी कि घर के लिए सबसे अच्छा कैप्टन कौन है।

करणवीर मेहरा-अविनाश की लड़ाई

‘बिग बॉस 18’ में हेमा का सफर शुरू से ही चुनौतियों से भरा रहा। वायरल भाभी अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद शो के गेम से बाहर हो गई थीं. टैकोस बनाने के बाद करणवीर मेहरा ने अविनाश को जबरदस्ती टैकोस खिलाने की कोशिश की. अविनाश ने करणवीर का मजाक उड़ाया और उनकी गंदी हरकत पर सवाल उठाए. इस पर करणवीर ने जवाब दिया, ‘टेंशन मत लो, तुम सब सीख जाओगे. पापा आ गए हैं, चिंता मत करो.’

Spread the love